
नई दिल्ली, 27 सितंबर (हि.स.)। सोमवार यानी 28 सितंबर से शुरू हो रहा कारोबारी सप्ताह आईपीओ के लिहाज से काफी धमाकेदार रहने वाला है। सोमवार से गुरुवार तक के सिर्फ चार दिन के इस नए कारोबारी सप्ताह में 20 कंपनियां अपने पब्लिक इश्यू लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से चार मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। जबकि शेष 16 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 24 और 25 सितंबर को सब्स्क्रिप्शन के लिए खुले 18 आईपीओ में भी इस सप्ताह 28 और 29 सितंबर तक पैसे लगाने का मौका रहेगा। कल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में 20 कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से सात कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। जबकि शेष 13 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। शुक्रवार को गांधी जयंती होने की वजह से स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 28 सितंबर को एसआरआईटी इंडिया का 218.40 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 123 रुपये प्रति शेयर से लेकर 130 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 115 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन शाह इन्वेस्टर्स का 90.17 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 159 रुपये प्रति शेयर से लेकर 167 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 85 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
28 सितंबर को ही पिंड हॉस्पिटलिटी का 17.82 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 93 रुपये प्रति शेयर से लेकर 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सोमवार को ही शिवकेम एग्रो का 14.01 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 59 रुपये प्रति शेयर से लेकर 62 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन का 35.93 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 65 रुपये प्रति शेयर से लेकर 71 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन श्री टीएनबी पॉलिमर्स का 31.80 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 29 सितंबर यानी मंगलवार को ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स का 55.08 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में एक अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 185 रुपये प्रति शेयर से लेकर 197 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन पापड़मल जी एग्रो फूड्स लिमिटेड का 20.18 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी एक अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 69 रुपये प्रति शेयर से लेकर 72 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अक्टूबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
मंगलवार को ही वंश इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग्स का 33.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी एक अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 112 रुपये प्रति शेयर से लेकर 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
29 अक्टूबर को ही एवरेस्ट आईएमएस टेक्नोलॉजीज का 48.46 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी एक अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 80 रुपये प्रति शेयर से लेकर 85 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 30 सितंबर यानी बुधवार को विशाल निर्मिती का 178 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 208 रुपये प्रति शेयर से लेकर 220 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 68 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी का 108.35 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 70 रुपये प्रति शेयर से लेकर 75 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी तरह बुधवार को ही इवेंशंस लिमिटेड का 38.12 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 112 रुपये प्रति शेयर से लेकर 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन डव सॉफ्ट का 73.26 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 104 रुपये प्रति शेयर से लेकर 111 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
30 सितंबर को ही एसजेपी अल्ट्रासोनिक्स का 23.45 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 67 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन सोल्फेज स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स का 21.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 55 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन ओमारा वेंचर्स इंडिया का 41.99 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी पांच अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 296 रुपये प्रति शेयर से लेकर 311 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 400 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आठ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सितंबर के इस आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 तारीख को ही पारामाउंट सिन्टेक्स का 81.79 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में छह अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 119 रुपये प्रति शेयर से लेकर 127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद नौ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज का 121.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी छह अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 186 रुपये प्रति शेयर से लेकर 196 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद नौ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
बुधवार को ही टीएनए सॉल्यूशंस का 37.86 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी छह अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 66 रुपये प्रति शेयर से लेकर 70 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद नौ अक्टूबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए मनीव्यू, एवन स्टील्स इंडिया, एसवेक्टर, ओरिएंट केबल्स (इंडिया), जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, रुनवल इंटरप्राइजेज, पेशवा व्हीट, ग्रीन एशिया इंपेक्स, रूपा स्क्रीन, हिमालयन सोलर, दुबानी रिटेल, साई ऊर्जा और बेंचमार्क इन्फोटेक सर्विसेज जैसे आईपीओ में भी 28 और 29 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन 28 सितंबर को ही रोबोकिड्ज एडवेंचर्स, एफएक्स मल्टीटेक और विवेकानंद कोट्सपिन के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके अगले 29 सितंबर को वर्मोरा ग्रैनिटो के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन आनंद सीमलेस और हिमालय न्यूट्रावेदिक्स के शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 30 सितंबर को एलिवेट कैंपसेस, एड्रॉयट इंडस्ट्रीज, स्वस्तिका इंफ्रा और आर्मी इंफोटेक के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो कर कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर यूनिटेक फाइबर्स, एसके ऑफसेट और लिक्विड डिजिटल के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। वहीं पूजा लॉजिस्टिक्स और कोरइंटिग्रा कंसल्टिंग के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।
सितंबर के बाद अक्टूबर महीने के पहले दिन (एक तारीख को) मनीव्यू और एवन स्टील्स के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर पेशवा व्हीट और रूपा स्क्रीन के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। जबकि एक अक्टूबर को ही एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ग्रीन एशिया इंपेक्स के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक