भारतीय इतिहास में 29 सितंबर का दिन वर्ष 2016 की उस सैन्य कार्रवाई के लिए याद किया जाता है, जब भारत ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की घोषणा की थी। भारत ने इस कार्रवाई को उरी हमले के जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक बताया था, जबकि पाकिस्तान ने भारतीय सेना की ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया था।
इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले से जुड़ी थी। नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुए इस हमले में 18 जवान शहीद हुए थे। इसे भारतीय सेना पर हुए गंभीर आतंकवादी हमलों में से एक माना गया।
हमले के बाद भारत ने इसके लिए सीमा पार सक्रिय आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद 29 सितंबर को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।
भारतीय अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था। भारत ने इसे सफल कार्रवाई बताया। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय सेना के नियंत्रण रेखा पार करने और ऐसी किसी सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र -
1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1911 - इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1923 - बालफोर घोषणा (1917) के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल ऑफ द लीड ऑफ नेशंस ने मंजूरी दी।
1927 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1938 - पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा।
1942 - मतंगिनी हाजरा की 72 वर्ष की आयु में बंगाल के तुमलुक में अगस्त आंदोलन में कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1959 - आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
1962 - कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1977 - भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988 - चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 - अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2011 - चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2016 - भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द -गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया।
2020 - कुवैत के अमीर (शासक) शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह 2006 में कुवैत के अमीर बने थे।
जन्म -
1725 - रॉबर्ट क्लाइव - ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।
1928 - बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
1901 - एनरिको फर्नी - फिजिसिस्ट।
1930 - सत्यव्रत शास्त्री - संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।
1932 - महमूद अली - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
1943 - मोहम्मद ख़ातमी - ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति
1944 - मीना काकोदकर - कोंकणी भाषा की जानी-मानी लेखिकाओं में से एक हैं।
1947 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1961 - जूलिया गिलार्ड - ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री।
निधन -
1913 - रुडॉल्फ डीजल - डीजल इंजन का आविष्कारक।
1942 - मातंगिनी हजारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 - गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 - गमाल अब्दुल नासिर - मिस्र के राष्ट्रपति।
2004 - बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री।
2017 - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 - के. सी. शिवशंकर - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट।
2020 - शेख सबाह अल अहमद अल सबाह - कुवैत के अमीर (शासक)।
महत्वपूर्ण अवसर
- पम्पकिन (कद्दू) दिवस
- विश्व हृदय दिवस
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय