सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

28 Sep 2026 12:47:53

बेलग्रेड, 28 सितंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देने वाले दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के अनुसार, वुसिच ने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर एकत्र समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने 2017 और 2022 के राष्ट्रपति चुनावों में अपनी जीत के दौरान मिले समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया और फिर अंदर चले गए।

दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले वुसिक ने कहा, सर्बिया गणराज्य के संविधान के अनुच्छेद 116, पैराग्राफ 5 के तहत, मैं इसके द्वारा गणराज्य के राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देता हूँ।

उन्होंने कहा कि वह सोमवार को संसद की स्पीकर एना ब्रनाबिक को शक्तियां सौंप देंगे, जो कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम करेंगी और देश में दिसंबर के अंत तक राष्ट्रपति चुनाव होने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0