डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज

28 Sep 2026 17:44:53
आरसीबी की टीम


नई दिल्ली, 28 सितंबर (हि.स.)। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग-2027 (डब्ल्यूपीएल) सीजन की तैयारियां शुरू करते हुए 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जबकि चार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

आरसीबी ने 2026 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था। टीम ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य था। स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

खिताबी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए आरसीबी अब आगामी सीजन से पहले अपनी टीम को और मजबूत करने की तैयारी में है।

आरसीबी की रिटेन खिलाड़ी

अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रत्युषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल।

रिलीज खिलाड़ी

ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ, गौतमी नाइक और दयालन हेमलता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0