एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत

29 Sep 2026 19:09:53
भारतीय एथलेटिक विशाल टी.के. ...


आइची-नागोया, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपने एथलेटिक्स अभियान का अंत पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में कांस्य पदक के साथ किया। मनु टी. एस., धर्मवीर चौधरी, जय कुमार और विशाल टी. के. की भारतीय चौकड़ी ने फाइनल में 3:01.61 मिनट का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

मेजबान जापान ने 3:00.75 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कतर ने 3:00.93 मिनट में रजत पदक अपने नाम किया।

इस कांस्य पदक के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में अपना 12वां पदक हासिल किया। यह इस स्पर्धा में भारत का लगातार दूसरा पदक है। भारत ने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

एथलेटिक्स में भारत ने इस एशियन गेम्स में कुल 24 पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0