सफदरजंग अस्पताल में अत्याधुनिक ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स, पीईटी-सीटी सुविधाओं की शुरुआत

03 Sep 2026 18:54:53
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी नड्डा ने गुरुवार को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल में उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा पेट-सीटी और स्पेक्ट सीटी सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर में वीडियो यूरोडायनामिक्स को नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी आधारित ब्रेन मैपिंग के साथ एकीकृत किया गया है। इस तकनीक का उद्देश्य जटिल मूत्राशय संबंधी समस्याओं की बेहतर जांच करना है।

इस सुविधा से डॉक्टर यह समझने में मदद ले सकेंगे कि मरीज की समस्या मुख्य रूप से मूत्राशय से जुड़ी है, न्यूरोलॉजिकल कारणों से है या दोनों कारणों का संयुक्त प्रभाव है। नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से हर वर्ष लगभग 5,600 मरीजों को किफायती दरों पर लाभ मिलेगा।

अस्पताल में शुरू की गई इन आधुनिक केन्द्र से कैंसर समेत कई बीमारियों की जांच आसान

होगी। इसके साथ

अस्पताल में शुरू की गई पेट -सीटी और स्पेक्ट-सीटी सुविधाओं से कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी, एंडोक्राइन और अन्य जटिल बीमारियों की जांच को मजबूती मिलेगी।

पेट

-सीटी के माध्यम से कैंसर की पहचान, स्टेजिंग, उपचार की योजना बनाने और इलाज के बाद निगरानी में मदद मिलेगी। वहीं स्पेक्ट-सीटी का उपयोग हृदय, गुर्दे, एंडोक्राइन, हड्डियों और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी रोगों के निदान में किया जा सकेगा। सफदरजंग अस्पताल का न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग पहले से स्पेक्ट सीटी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

अपने दौरे के दौरान जे.पी. नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा हार्ट कमांड सेंटर, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और अस्पताल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने जारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0