जन्माष्टमी के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति ने पाटन के कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

04 Sep 2026 18:06:53
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा पूजा


काठमांडू, 04 सितंबर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को ललितपुर के पाटन स्थित प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति पौडेल प्रथम महिला सबिता पौडेल के साथ पाटन दरबार क्षेत्र स्थित कृष्ण मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-आराधना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष राष्ट्राध्यक्ष द्वारा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की परंपरा रही है।

कृष्ण मंदिर परिसर में राष्ट्रपति पौडेल का सांसद जगदीश खरेल, ललितपुर महानगरपालिका के प्रमुख चिरीबाबु महर्जन सहित जनप्रतिनिधियों और मंदिर के पुजारियों ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0