प्रधानमंत्री ने की भगवान श्रकृष्ण की वन्दना

04 Sep 2026 10:47:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 04 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साझा सुभाषितम् में भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥' जिसका अर्थ है कि वसुदेव-पुत्र, देव-स्वरूप, कंस और चाणूर का संहार करने वाले, माता देवकी को परम आनन्द प्रदान करने वाले जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण की मैं वन्दना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0