अगले सप्ताह 15 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 9 शेयरों की होगी लिस्टिंग

06 Sep 2026 11:29:53
આગામી સપ્તાહે પાંચ નવા IPO સબ્સ્ક્રિપ્શન માટે ખુલશે,પાંચ કંપનીઓ લિસ્ટેડ થશે


नई दिल्ली, 06 सितंबर (हि.स.)। सोमवार यानी सात सितंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह 15 कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें 11 कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह चार सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एकआईपीओ में भी इस सप्ताह आठ सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह नौ कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष छह कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सात सितंबर को प्रणव कंस्ट्रक्शंस का 351.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में नौ सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 118 रुपये प्रति शेयर से लेकर 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 120 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 15 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सात सितंबर को प्रणव कंस्ट्रक्शंस का 351.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में नौ सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 118 रुपये प्रति शेयर से लेकर 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 120 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 15 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन अपना लॉजिस्टिक्स का 34.14 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी नौ सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का फाइन इश्यू प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 15 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन आठ सितंबर को कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का 1,055.74 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 10 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 601 रुपये प्रति शेयर से लेकर 632 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 23 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन प्रसोल केमिकल्स का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी दस सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 643 रुपये प्रति शेयर से लेकर 676 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 22 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

आठ सितंबर को ही ग्लास वॉल सिस्टम्स का 427.89 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 10 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 172 रुपये प्रति शेयर से लेकर 182 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 82 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन नौ सितंबर को रेंटोमोजो लिमिटेड का 1,255.57 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 384 रुपये प्रति शेयर से लेकर 404 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 37 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी का 732.97 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 132 रुपये प्रति शेयर से लेकर 139 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 107 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

नौ सितंबर को ही मणिपाल पेंमेंट एंड आईंडेंटिटी सॉल्यूशंस का 805 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 322 रुपये प्रति शेयर से लेकर 339 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 44 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को ही एलसीसी प्रोजेक्ट्स का 427.14 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 139 रुपये प्रति शेयर से लेकर 146 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 102 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन कर्मतारा इंजीनियरिंग लिमिटेड का 875 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 241 रुपये प्रति शेयर से लेकर 254 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 59 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

नौ सितंबर को ही इनफ्रैक्स रिन्यूएबल का 40.88 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 104 रुपये प्रति शेयर का फाइनल प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

बुधवार को ही एमटेक एस्टर्स का 17.88 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 71 रुपये प्रति शेयर से लेकर 75 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन विनोद टेक्सवर्ल्ड का 42.83 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 94 रुपये प्रति शेयर का फाइनल प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

नौ सितंबर को ही स्टीम हाउस लिमिटेड का 414 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 10 सितंबर को वीगालैंड डेवलपर्स का 210 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 15 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 130 रुपये प्रति शेयर से लेकर 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 107 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 18 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह चार सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले क्वैलिएंस इंटरनेशनल के 45.11 करोड़ रुपये के आईपीओ में आठ सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 120 रुपये प्रति शेयर से लेकर 127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 11 सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 13.78 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन सात सितंबर को पर्पल स्टाइल लैब्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन आशुतोष फाइबर, शांति इनॉर्गेनिक्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर और फाइकेम टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

इसके अगले दिन आठ सितंबर को दीपा ज्वेलर्स और रेज ऑफ बिलीफ के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन फ्लाई-हाई मेरिटाइम ट्रैवल्स और फार्म पीस के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के जरिये अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 11 सितंबर को क्वैलिएंस इंटरनेशनल के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0