
देश-दुनिया के साइंस-फिक्शन यानी साई-फाई शोज के दीवानों के लिए 08 सितंबर की तारीख खास है। 1966 में इसी तारीख को अमेरिकी चैनल एनबीसी पर स्टार ट्रैक सीरीज का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। शुरुआत में इस सीरीज के केवल तीन सीजन ही बनाए गए। यह इतने पॉपुलर हुए कि स्टार ट्रैक अमेरिकी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे फेमस ब्रांड बन गया।
स्टार ट्रैक राइटर और प्रोड्यूसर जीन रॉडनबरी के दिमाग की उपज है। जीन राइटर से पहले एयरफोर्स पायलट थे। उन्होंने 23वीं सदी के आविष्कारों को ध्यान में रखकर स्टार ट्रैक को तैयार किया था। यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ प्लेनेट्स ने स्टारशिप यूएसएस एंटरप्राइज बनाया था, जिसके क्रू मेंबर्स के स्पेस एक्सप्लोरेशन के एडवेंचर्स पर इस शो की कहानी आगे बढ़ती है। शुरुआत में बने तीन सीजन को फिलहाल ओरिजिनल सीरीज नाम से जाना जाता है। स्टार ट्रैक की ओरिजिनल सीरीज के अलावा नौ स्पिन-ऑफ टीवी सीरीज और 6 फिल्मों की एक फिल्म फ्रेंचाइजी भी शामिल है। कई मीडिया में इसके अलग-अलग एडॉप्टेशन भी हुए हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन।
1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 - टुमू किले के युद्ध में मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1553 - इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 - चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत
1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किए हस्ताक्षर।
1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1988 - जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब मिला।
1998 - साल 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गई।
2000 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को फटकार लगाई।
2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मारा।
2003 - इजराइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2006 - महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव बम धमाके।
2008 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फंड घोटाला मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य को जमानत दी।
2008 - प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 - भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्जे लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिए।
जन्म
1899 - जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी रमन विश्वनाथन।
1908 - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह ।
1910 - हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण।
1926 - भारत के विलक्षण संगीतकार भूपेन हजारिका।
1933 - प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले।
1936 - टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन।
1948 - सतीश कौल - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।
1952 - भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह।
2002 - वेस्टइंडीज के क्रिकेटर लॉरी विलियम्स ।
निधन
1960- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फिरोज गांधी।
1982 - जम्मू -कश्मीर के नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला।
2019 - भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी ।
2022 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय।
महत्वपूर्ण अवसर
-विश्व साक्षरता दिवस।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद