उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश का करेंगे दौरा

07 Sep 2026 12:04:53
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की फाइल फोटो


-ईटानगर में विधानसभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल

ईटानगर, 07 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पूर्वोत्तर भारत के चार दिवसीय दौरे के तहत 8 और 9 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का दौरा करेंगे।

ईटानगर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा वे विधानसभा गैलरी-सह-संग्रहालय का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति ईटानगर स्थित न्येदार नामलो (मंदिर), जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय और चिम्पू स्थित सुनने एवं देखने में अक्षम लोगों के लिए डोनी पोलो मिशन स्कूल का भी दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजधानी क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सड़कों के रखरखाव, सौंदर्यीकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

Powered By Sangraha 9.0