किशोर मकवाना को मिलेगा “एपीजे अब्दुल कलाम जनसेवा पुरस्कार”

08 Sep 2026 17:55:53
किशोर मकवाना, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग


नई दिल्ली, 08 सितंबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को बुधवार को “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जनसेवा पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाएगा। प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और संसद रत्न पुरस्कार समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को उसकी समर्पित जनसेवा को लेकर इस सम्मान के लिए नामित किया है।

संसद रत्न पुरस्कार समिति की जूरी ने आयोग द्वारा राष्ट्र और सामाजिक न्याय के लिए की गई समर्पित सेवाओं के सम्मान में यह पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित होने वाले 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह 2026 के दौरान प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन सिविल सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है।

आयोग ने अनुसूचित जाति के लोगों के न्याय, अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। आयोग के इसी महत्वपूर्ण योगदान के लिए किशोर मकवाना 9 सितंबर को “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” प्रदान किया जाएगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0