हमारे बारे में

युगवार्ता के बारे में

युगवार्ता हिन्‍दुस्‍थान समाचार समूह की पाक्षिक पत्रिका है। इस समूह की एक और मासिक पत्रिका है- नवोत्‍थान। दोनों पत्रिका हिन्‍दुस्‍थान समाचार कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड से संचालित होती है। वस्‍तुत: हिन्‍दुस्‍थान समाचार भारत की पहली और वर्तमान तक एकमात्र बहुभाषी न्‍यूज एजेंसी है। हिन्‍दुस्‍थान समाचार की स्‍थापना भारतीय विचार दृष्टि के प्रसिद्ध चिंतक स्‍वर्गीय दादा साहेब आप्‍टे ने 10 अप्रैल, 1948 को की थी। इसका उद्देश्‍य स्‍वतंत्र भारत में भारतीयता की दृष्टि को प्रखर करना था। हिन्दुस्थान समाचार ने बीते 75 वर्षों से भारतीय भाषा एवं परम्परा का सम्मान करते हुए ‘सत्य, संवाद और सेवा’ को अपने कर्म का ध्येय बनाकर समाचार की गुणवत्ता स्थापित की है। हिन्दुस्थान समाचार की विशेषता यह है कि आज तक घोर व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह स्वयं को बचाकर रखा है। युगवार्ता पाक्षिक समसामयिक मुद्दों पर देश-दुनिया से जुड़ने का जरिया है। यह घटनाओं को उसके संदर्भों व सरोकार के साथ भारतीयता की दृष्टि से आम आदमी के सामने रखने का प्रयास करती है। साथ ही यह बताने का प्रयास भी करेगी कि जिस राज-समाज में हम जी रहे हैं उसमें किस प्रकार बदलाव और नव-संस्कार की आवश्यकता है। 

रामबहादुर राय (समूह संपादक)

विश्वसनीयता और प्रामाणिकता रामबहादुर राय की पत्रकारिता की जान है। वे जनसत्ता के उन चुने हुए शुरुआती सदस्यों में एक रहे हैं, जिनकी रपट ने अखबार की धमक बढ़ाई। 1983-86 तथा 1991-2004 के दौरान जनसत्ता से संपादक, समाचार सेवा के रूप में संबद्ध रहे हैं। वहीं 1986-91 तक दैनिक नवभारत टाइम्स से विशेष संवाददाता के रूप में जुड़े रहे हैं। 2006-10 तक पाक्षिक पत्रिका ‘प्रथम प्रवक्ता’ के संपादक रहे। उसके बाद यथावत पत्रिका के संपादक रहे। इन दिनों हिन्दुस्थान समाचार समूह के समूह संपादक हैं। आप इन दिनों इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र के भी अध्‍यक्ष हैं।

अरविंद मार्डीकर (अध्यक्ष)

श्री अरविंद मार्डीकर हिन्‍दुस्‍थान समाचार समूह के अध्‍यक्ष हैं। आपने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्‍त की है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में आपको विशेषज्ञता हासिल है। इसके अलावा आपने बीए, एलएलबी की उपाधि भी प्राप्त की है। आप बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्‍यक्ति हैं। अपने कैरियर की शुरुआत खनन उपकरण और औघोगिक विस्‍फोटक के क्षेत्र से की। उसके बाद प्रिंटिंग के क्षेत्र में आपका आगमन हुआ। आप इन दिनों एड ग्राफिक्‍स के संचालक हैं। इसके अलावा आप पर कई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियां हैं। आप बालासाहब एवं भाउराव देवरस सेवा न्‍यास के संस्‍थापक न्‍यासी हैं। राष्‍ट्रीय पत्रकारिता कल्‍याण न्‍यास, नई दिल्‍ली के निदेशक हैं। आप प्रिंटिंग टाइम्‍स के मानद संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा आप ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्‍टर प्रिंटर्स के कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आप हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

राजेश कुमार तिवारी (मुख्‍य समन्‍वयक)

पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान में परास्नातक। करीब 15 वर्ष पहले 'परमिता' शोध पत्रिका से शुरुआत। दैनिक जागरण (जमशेदपुर) से नियमित पत्रकारिता। वर्ष 2008 में हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से जुड़े। हिन्दुस्थान समाचार के करीब 10 विशेषांकों का संपादन। आपने कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश के 'ब्यूरो प्रमुख' और राज्य प्रमुख के रूप में कार्य किया है। आप इन दिनों हिन्दुस्थान समाचार, बहुभाषी न्यूज एजेंसी के राष्ट्रीय समन्‍‍वयक तथा यूपी हेड के रूप में कार्यरत हैं।

संजीव कुमार (संपादक)

आप प्रिंट मीडिया में पिछले दो दशक से सक्रिय हैं। आपने हिंदी-साहित्य और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। आप विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुडे रहे हैं। राजनीति और समसामयिक मुद्दों के अलावा खोजी रिपोर्ट, आरटीआई, चुनाव सुधार से जुड़ी रिपोर्ट और फीचर लिखना आपको पसंद है। आपने राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा की पुस्तक ‘बेलाग-लपेट’, ‘समय का सच’, 'बात बोलेगी हम नहीं' और 'मोदी-शाह : मंजिल और राह' का संपादन भी किया है। आपने ‘अखबार नहीं आंदोलन’ कहे जाने वाले 'प्रभात खबर' से अपने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत की। उसके बाद 'प्रथम प्रवक्ता' पाक्षिक पत्रिका में संवाददाता, विशेष संवाददाता और मुख्य सहायक संपादक सह विशेष संवाददाता के रूप में कार्य किया। फिर 'यथावत' पत्रिका में समन्वय संपादक के रूप में कार्य किया। उसके बाद ‘युगवार्ता’ साप्तहिक और यथावत पाक्षिक के संपादक रहे। इन दिनों हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिका ‘युगवार्ता’ पाक्षिक पत्रिका के संपादक हैं।  

डॉ. मयंक चतुर्वेदी (प्रबंध संपादक)

पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के साथ अध्यापन एवं शोध कार्य कर रहे हैं। रामचरित मानस : सामाजिक चेतना और आधुनिकता, न्यूज एजेंसी की पत्रकारिता और हिन्दुस्थान, हिन्दी पत्रकारिता इतिहास और विकास, हिन्दी पत्रकारिता में बातचीत कला जैसी 22 से अधिक पुस्तकों के लेखक और संपादक हैं। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार में एडवाइजरी कमेटी के आप दूसरी बार सदस्य बनाए गए हैं। आपने कई वर्षों तक मध्‍य प्रदेश के 'ब्यूरो प्रमुख' और राज्‍य प्रमुख के रूप में कार्य किया है। आप इन दिनों हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी के पत्रिकाओं के प्रबंध संपादक हैं।

 युगवार्ता के अन्य महत्वपूर्ण लोग

 बद्रीनाथ वर्मा (सहायक संपादक)

देश-समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेबाक लेखन करने वाले बद्रीनाथ वर्मा ने अपनी पत्रकारिता की यात्रा ऐतिहासिक अखबार ‘दैनिक भारतमित्र‘ से शुरू की। अपने दो दशक से भी अधिक के कार्यकाल में वे कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं। इन दिनों ‘युगवार्ता‘ पत्रिका में सहायक संपादक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

गुंजन कुमार (ब्‍यूरो प्रमुख)

प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव। 'दैनिक हिंदुस्तान' से पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर 'हरिभूमि' में कुछ समय तक दिल्ली की रिपोर्टिंग की। इसके बाद साप्ताहिक 'दि संडे पोस्ट' में एक दशक से ज्यादा समय तक घुमंतू संवाददाता के रुप में काम किया। कई रिपोर्टों पर सम्मानित हुए। उसके बाद पाक्षिक पत्रिका 'यथावत' से जुड़े। वर्तमान में ‘युगवार्ता’ पत्रिका में बतौर ब्‍यूरो प्रमुख कार्यरत हैं।

प्रतिभा कुशवाहा (मुख्‍य कॉपी संपादक)

जीवन में स्वतंत्रता और उत्सुकता के लिए पत्रकारिता का रास्ता चुना। हिन्दी साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘पाखी’ से की गई शुरुआत ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर मार्ग दिखाया। काफी उतार-चढ़ाव के बाद भी पत्रकारिता की यात्रा अनवरत जारी। फिलहाल हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिका ‘युगवार्ता’ पाक्षिक के मुख्‍य कॉपी संपादक हैं।

राम जी तिवारी (मुख्‍य उप संपादक)

अवध विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक। आईआईएमसी से पत्रकारिता में डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विवि से पत्रकारिता में परास्नातक। श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, डीडी किसान एवं वैश्य भारती पत्रिका सहित कई संस्थानों के संपादकीय विभाग में कार्य किया है। इन दिनों हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी से जुड़े हैं। फिलहाल ‘युगवार्ता’ पाक्षिक के उप-संपादक हैं।

विजय कुमार राय (वरिष्‍ठ संवाददाता)

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। साल 2012 से दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से जुड़कर छोटी-बड़ी खबरों से लोगों को रू-ब-रू कराया। उसके बाद कुछ सालों तक ‘कोबरापोस्ट’ से जुड़कर कई बड़े स्टिंग ऑपरेशन के साक्षी बने। वर्तमान में ये हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिका ‘युगवार्ता’ और ‘नवोत्थान’ के वरिष्‍ठ संवाददाता हैं। इन दिनों देश की सभ्यता-संस्कृति और कला के अलावा समसामयिक मुद्दों पर इनकी लेखनी चलती रहती है।     

सौरव राय (वरिष्‍ठ संवाददाता)

इन्हें घुमक्कड़ी और नई चीजों को जानने-समझने का शौक है। यही घुमक्कड़ी इन्हें पत्रकारिता में ले आया। अब इनका शौक ही इनका पेशा हो गया है। लेकिन इस पेशा में भी समाज के प्रति जवाबदेही और संजीदगी इनके लिए सर्वोपरि है। इन्होंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर और फिर एम.फिल. किया है। वर्तमान में ये हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिका ‘युगवार्ता’ साप्ताहिक में वरिष्‍ठ संवाददाता हैं।

जितेन्द्र चौहा, ( वरिष्‍ठ ग्राफिक्स डिजायनर)

रविकांत कुमार ( वरिष्‍ठ ग्राफिक्स डिजायनर)  

हमारे राज्य प्रतिनिधि

उत्तर प्रदेश: सौरभ राय (8318921590)

दिल्ली: अनूप शर्मा (9891825583)

मध्य प्रदेश: मुकेश तोमर (9340505427)

बिहार: गोविन्द चौधरी (7488004080)

झारखंड: डॉ. शारदा वंदना (9430700562)

राजस्थान: डॉ. ईश्वर बैरागी (9425111622)

महाराष्ट: सुधांशु जोशी (8767237253)

नागपुर: मनीष कुलकर्णी (9921199380)

हरियाणा: संजीव शर्मा (9815034109)

हिमाचल प्रदेश: सुनील शुक्ला (9418190914)

जम्मू-कश्मीर: बलवान सिंह (9419143528)

पश्चिम बंगाल: संतोष मधुप (9748195879)

आंध्र प्रदेश/तेलांगाना: नागराज राव (9394842858)

असम: अरविंद कुमार राय (8876590082)

छत्तीसगढ़: केशव शर्मा (9340924982)

गुजरात: हर्ष शाह (9979794494)

ओडिशा: समन्वय नंदा (8249287233)

सिक्किम: बिशाल गुरुंग (9832432437)

उत्तराखंड: राजेश कुमार (8210303797)