मनीषा मौर्या

मनीषा मौर्या, फिल्‍म समीक्षक

आप इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय में हिंदी साहित्‍य की शोधार्थी हैं। उत्‍तर प्रदेश का ऐतिहासिक जनपद गाजीपुर इनकी जन्‍मभूमि है। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा और बीए की पढ़ाई गांव से ही हुई। केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, गांधीनगर से इन्‍होंने एमए (हिन्दी) की पढ़ाई पूरी की हैं। एमए की पढ़ाई के दौरान ही इन्‍हें हिंदी सिनेमा में विशेष रुचि उत्‍पन्‍न हुई। और इन्‍होंने हिंदी सिनेमा को एक अलग नजरिये से देखना शुरू किया। आप इन दिनों युगवार्ता पत्रिका के लिए नियमित लिख रही हैं।