दुर्गादास उइके

दुर्गा दास उइके, जिन्हें डीडी उइके के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2019 के भारतीय आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बैतूल, मध्य प्रदेश से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए। राजनीति में आने से पहले वे जाने-माने शिक्षक थे।